23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: तालाब पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा

मंडलायुक्त कार्यालय में ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Google source verification

मेरठ। एक तरफ जहां योगी सरकार के सख्त आदेश है कि जिलों में तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाए। गांव में जहां पर भी तालाबों पर कब्जे हैं उनको खाली कराया जाए। लेकिन लगता है जिला प्रशासन के लिए सीएम योगी के आदेश के कोई मायने नहीं हैं। खासकर जिला बागपत के प्रशासन के लिए। बागपत जिले की बडौत तहसील के भडल गांव का मामला है। जहां के ग्रामीण आज मंडलायुक्त के यहां पर प्रदर्शन करने पहुंचे। ग्रामीण अपने गांव की तालाब की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन करने पहुंचे सामाजिक संगठन रविकांत ने बताया कि भडल गांव में चालीस बीघा का एक तालाब है। इस तालाब पर गांव के दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। दबंगों ने दलित बस्ती का पानी भी रोका हुआ है। दलितों को निकलने के लिए रास्ता भी नहीं देते। गांव का एकमात्र तालाब है। जिसमें गांव के पशु पानी पीते हैं। उस तालाब पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसके लिए कई बार जिलाधिकारी बागपत और एसपी बागपत को पत्र लिखा गया। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक तरफ सरकार गिरते भूजल को रोकने के लिए नए तलाबों के बनाने पर जोर दे रही है तो वहीं दूसरी ओर तलाबों पर हो रहे अवैध कब्जों में कार्रवाई करने में उसका प्रशासन लापरवाही बरत रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..