
विकलांग की बेटी का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस अफसरों से लगार्इ पिता ने गुहार
मेरठ। मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव में विकलांग की बेटी के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में मवाना थाना पुलिस से शिकायत की गर्इ थी, लेकिन सुनवार्इ नहीं की गर्इ। विकलांग पिता ने एसएसपी से कार्रवार्इ की मांग की है।
गांव का ही युवक करता था परेशान
विकलांग पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को गांव के ही युवक काफी समय से परेशान कर रहे हैं। गांव का रहने वाला शुभम उसकी नाबालिग पुत्री को रास्ते में आते-जाते छेड़ता था। उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। बीती 10 मई को शुभम ने उसकी पुत्री को रास्ते में रोका और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री को जबरन ले गया। दूसरे दिन सुबह उसे पता चला कि उसकी पुत्री और शुभम जाट को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि शुभम का पिता पोपे, शेखर और दो-तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और उसको जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुझे तेरी लड़की नहीं मिलेगी। पीड़ित विकलांग को जब उसकी पुत्री मिली तो उसने बताया कि हरिद्वार जाते समय रास्ते में शुभम ने दुष्कर्म किया।
परिवार को मारने की धमकी
किशोरी ने आरोप लगाया कि शुभम उससे जबरन शादी करना चाहता है। इसीलिए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी नितिन तिवारी से उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कार्यालय में एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसको दिखवाया जा रहा है। जो भी आरोपी होंगे, कार्रवार्इ की जाएगी।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
15 May 2019 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
