9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut news: टयूबवेल के पास अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Meerut crime news: मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के जंगल में टयूबवैल के पास अर्धनग्न हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान चांद के रूप में हुई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 13, 2023

meerut crime news

मृत युवक का फाइल फोटो और बाइक, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।

Meerut crime news: आज शुक्रवार को मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के जंगल में अर्धनग्न हालत में एक युवक का शव मिला। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान चांद के रूप में की। बताया जाता है कि मृतक की शादी 8 साल पहले हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना रोहटा क्षेत्र के शाहपुर-जैनपुर के जंगल की है। मृत युवक गांव पूठखास का रहने वाला बताया जाता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को थाना रोहटा पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर-जौनपुर के जंगल में देवेंद्र की ट्यूबवेल के पास नाली में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव पड़ा है। बताया कि पास में बाइक है। सूचना मिलने पर रोहटा थाने के इंचार्ज रविंद्र तालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पूठखास गांव के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की
पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई। वहीं, कुछ देर में पूठखास गांव के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान चांद पुत्र सादक के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक चांद के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि उसने अधिक नशा होने के कारण वह ट्यूबवेल पर स्नान करते समय नाली में पानी में मुंह के बल जा गिरा होगा और उठ नहीं पाया। जिस वजह से मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें : बसपा वेस्ट यूपी प्रभारी के नाम गैर जमानती वारंट, मायावती के करीबी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश का आदेश

पति-पत्नी में विवाद हो गया था
बताया गया कि मृतक की बाइक व कपड़े और चप्पल नलकूप के पास पड़े मिले हैं। मृतक के भाई भूरा ने बताया कि किसी ने बुलाकर उसकी हत्या की है। बता दें कि मृतक चंद की आठ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन पति-पत्नी में विवाद हो गया था। उसकी पत्नी को एक पुत्र है। आपसी विवाद के चलते पांच साल पहले मृतक चांद की पत्नी अपने पुत्र को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से वह अकेला परिवार में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था।