डीआरएम निरीक्षण टेन से पहुंची सीमा कुमारी ने मेरठ स्टेशन में रेलवे ट्रैक से लेकर यार्ड, कोच केयर सेंटर, लोको लॉबी, फाटक आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान वे करीब पांच घंटे मेरठ में रूकी। इस दौरान उनके साथ सिटी स्टेशन के विभिन्न उपविभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सुरक्षा अधिकारी सीमा कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह सुरक्षा का ऑडिट निरीक्षण था। निरीक्षण के दौरान रेलवे से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों से सुरक्षा मामलों को लेकर विस्तार से बात की और उनसे जानकारियां हासिल की।