13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में दिल्ली एमसीडी सफाईकर्मी की हत्या, दो महिलाओं ने किया पत्नी होने का दावा

murder in Meerut मेरठ के हस्तिनापुर में दिल्ली एमसीडी के सफाईकर्मी की रात में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद दो महिलाओं ने उनकी पत्नी होने का दावा किया है। दोनों ही अपने को मृतक सफाईकर्मी की पत्नी बता रही है। इससे पुलिस चकरा गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हस्तिनापुर पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ ही हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 16, 2022

मेरठ में दिल्ली एमसीडी सफाईकर्मी की हत्या के बाद दो महिलाओं ने किया पत्नी होने का दावा

मेरठ में दिल्ली एमसीडी सफाईकर्मी की हत्या के बाद दो महिलाओं ने किया पत्नी होने का दावा

murder in Meerut जिले के हस्तिनापुर की बंगाली बाजार कॉलोनी में देर रात घर के बाहर खड़े युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक को घायल कर दिया था। घायल युवक को परिजन आनन-फानन में सीएचसी मवाना लेकर पहुंचे जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक दिल्ली नगर निगम का सफाई कर्मचारी था।

हमला करने वाला उसकी दूसरी पत्नी का पहला पति है। दिल्ली एमसीडी में अशोक सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पहली शादी कोमल से हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। कोमल बच्चों के साथ अशोक की मां के पास त्रिलोकपुरी में रह रही थी। वहीं वह एक अन्य दूसरी महिला प्रवेश के साथ हस्तिनापुर में रह रहा था। प्रवेश से उसकी पुरानी जान पहचान थी। जिसके चलते उसने अपना दिल्ली स्थित घर छोड़ दिया और हस्तिनापुर में निजी आवास पर रहने लगा था।


यह भी पढ़ें : Hastinapur double murder : PNB बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर शव बेड में छुपाया

एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद कोमल और दूसरी महिला प्रवेश उनकी पत्नी होने का दावा कर रही हैं। इसको लेकर हस्तिनापुर चकरा गई है। दोनों महिलाएं मृतक को अपना पति बता रही हैं। मेरठ एसपी देहात ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।