23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में बोले डिप्टी सीएम केशव, ‘राजनीति दल हमारे खिलाफ, आम जनता हमारे साथ’, देखें वीडियो

मेरठ पहुंचे उपममुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 03, 2023

मेरठ में बोले डिप्टी सीएम केशव, ‘राजनीति दल हमारे खिलाफ, आम जनता हमारे साथ’, देखें वीडियो

मेरठ स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी में रविवार को क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्‍होंने संगठन स्‍तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। मंच संचालन जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार व केंद सरकार का शासन ऐतिहासिक रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता पर नजर रखता है वह उसकी क्षमता के अनुसार उससे पद देकर आगे बढ़ाता है।

मैं वार्ड व मंडल की कार्यसमिति में हुआ करता था लेकिन आज क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर हूं जो कि संगठन के कारण संभव होता है।

डिप्टी सीएम ने कहा की मैं प्रशासनिक बैठक करने से पूर्व कार्यकर्ताओं की समस्याएं गौर से सुनना पसंद करता हूँ।

केशव प्रसाद मौर्य ने सभी की समस्याओं के सुनने के बाद कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है वह हमारे लिये देव तुल्य है।

अब भाजपा सरकार ने एक ऑर्डर निकाला है कि जो प्रत्येक जिले में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगती है वहां पर अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का आगामी मिशन नगर निकाय चुनाव और लोकसभा 2024 का चुनाव है।

यह भी पढ़ें : Weather Update Today: इन जिलों में आज धूल भरी हवा और हल्की बारिश के आसार, देखें वीडियो

सारे विपक्षी दल हमारी भाजपा की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं पर सारे राजनीतिक दल हमारे खिलाफ हो पर आम जनता हमारे साथ है।

2024 का चुनाव हमारे लिए सबसे बड़ा चुनाव होने वाला है क्योंकि 2024 मे भाजपा के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने व साजिश करने लायक ही नहीं बचेंगे।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।