30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना से बर्खास्त जवान और उसके दोस्त ने किया था महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Highlights- बस में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप सेना के बर्खास्त जवान समेत दो गिरफ्तार- पुलिस के मुताबिक बर्खास्त जवान को पहले से जानती है महिला- फोन कर महिला ने ही आरोपी को बस स्टैंड पर बुलाया

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Sep 27, 2020

Gangrape

Gangrape

मेरठ. बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही महिला के मोबाइल से मिली कॉल डिटेल के आधार पर सेना से बर्खास्त जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Video: पीड़ित बुजुर्ग बोले- तमंचे और बंदूक की दहशत से तो अच्छा है कि पलायन कर जाएं

बर्खास्त जवान का कहना है कि उसे महिला ने ही फोन करके बुलाया था। बर्खास्त जवान और उसके साथी ने महिला को शराब पिलाई फिर अपनी ही बस में महिला को लेकर घूमते रहे। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी को फोन कर बुलाया था। इसका खुलासा महिला के मोबाइल की काल्स डिटेल से हुआ है, जिसके बाद आरोपी बस मालिक और सेना का बर्खास्त जवान अपने साथी कंडेक्टर के साथ बस लेकर आया और महिला को बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने महिला को शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया।

वहीं, पुलिस के मुताबिक, महिला खुद ही बस में गई थी। वहीं पीड़ित महिला का बयान भी अलग आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे आरोपियों ने नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे कुछ नहीं पता। उसने अपने आपको सुबह सड़क के किनारे पड़े पाया। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

ये था मामला

गत शनिवार को महिला से रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप बस के ड्राइवर और उसके कंडेक्टर पर लगाया था। इस घटना के बाद जनपद पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पहले ही मना कर दिया था यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं है। पुलिस अब भी इसको सामूहिक दुष्कर्म मानने के लिए तैयार नहीं है। वहीं महिला के पति पर भी पुलिस दबाव बना रही है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में एएसपी कैंट ईरज राजा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। जांच में पाया गया कि महिला ने ही आरोपी को फोन कर बुलाया था। अभी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: दिल्ली के बाद अब मेरठ में चलती बस में महिला के साथ पूरी रात गैंगरेप

Story Loader