
Meerut Crime : दंपति के बीच चल रहा था विवाद तो पिता ने बेटी को स्कूल से कर लिया अगवा
Meerut Crime आज गुरुवार को जैननगर स्थित वर्धमान एकेडमी के बाहर से छात्रा का उसके पिता ने ही अपहरण कर लिया। छात्रा को उसका पिता कार में अगवा कर ले गया। छात्रा के अगवा होने की सूचना के बाद मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया। एक तो दीवाली पर वैसे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाने में व्यस्त है। दूसरा छात्रा के अगवा घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। छात्रा के अपहरण की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। छात्रा और उसके पिता से फोन पर बात हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस की टीम छात्रा को लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गई है।
पुलिस ने एक घंटे बाद ही छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि वो अपने पिता के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसकी मम्मी उसको पिता से नहीं मिलने देती है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुखलाल पुर निवासी विजय चौधरी का अपनी पत्नी मीनू से विवाद चल रहा है। पत्नी मीनू कंकरखेडा के खडोली में अपने मायके रहती है। मीनू की बेटी परी वर्धमान एकेडमी में पढ़ाई करती है। आज वह अपनी तीन सहपाठियों के साथ जैन नगर वर्धमान एकेडमी जा रही थी।
जैन नगर में वैन में सवार होकर आए छात्रा परी के पिता उसे अगवा कर ले गए। परी के साथ चल रही अन्य छात्राओं ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसी दौरान परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर व्यापारी भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया की छात्रा को उसके पिता अगवा कर ले गए हैं। छात्रा की मम्मी का उसके पापा से तीन साल से विवाद चल रहा है। पुलिस टीम छात्रा को बुलंदशहर से बरामद कर मेरठ ले आई है। छात्रा से कहा कि वो अपने पिता के साथ मर्जी से गई थी।
Published on:
20 Oct 2022 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
