
Meerut News: अन्त्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 24 से 26 सितम्बर तक
Meerut News: 24 से 26 सितंबर 2023 तक मेरठ में अन्त्योदय कार्डघारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी राशन विक्रेताओं को निर्देश जारी किए गए हैंं मेरठ में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग के पत्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह सितम्बर 2023 के सापेक्ष जिले के पात्र लोगों को तीन दिन निशुल्क खाद्यान्न बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवंटित निःशुल्क खाद्यान्न तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त व सितम्बर 2023 के सापेक्ष तीन किलो चीनी प्रति कार्ड 18/-प्रति किग्रा0 की दर से 54 रुपए-में चीनी का वितरण माह सितम्बर 2023 में दिनांक 12 सितम्बर 2023 से दिनांक 23 सितम्बर 2023 तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण व दिनांक 23 सितम्बर 2023 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण कराये जाने के दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे।
उन्होंने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र के द्वारा कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं का खाद्यान्न व चीनी का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण, उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य माह सितम्बर 2023 में दिनांक 24 सितम्बर 2023 से दिनांक 26 सितम्बर 2023 तक विस्तारित की गई है।
उपरोक्त के दृष्टिगत दिनांक 26 सितम्बर 2023 तक में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा पूर्व तिथि दिनांक 23 सितम्बर 2023 से दिनांक 26 सितम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार दिनांक 26 सितम्बर 2023 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा भी रहेगी।
Published on:
23 Sept 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
