मेरठ। अगर आपके घर में कोई कानून की पढ़ाई कर रहा है या फिर पीसीएसजे की तैयारी में जुटा हुआ है तो यह कार्यशाला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। यह कार्यशाला प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को आयोजित की जाती है। कार्यशाला में छात्रों को कानून की बारीक जानकारियों के बारे में बताया जाता है। जिसमें कानून के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र की कानून की जानकारियां देते हैं। इतना ही नहीं वे छात्राओं की जिज्ञासों को भी शांत करते हैं। इस शनिवार को भी इसी तरह की विधिक कार्यशाला का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सभागार मेें आयोजित किया गया। कार्यशाला में विधिक सेवाएं तथा योजना 2015 में बच्चों में मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं तथा उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वहीं किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, शिक्षा का अधिकार तथा यौन अपराध से सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष मांगेराम ने बताया कि ये एक लीगल कार्यशाला या वर्कशाप है। उन्होंने बताया कि जब से उनकी कमेटी बार में आई है, वे तब से महीने में एक शनिवार को यह कार्यशाला आयोजित करते हैं। इसमें लीगल टापिक्स होते हैं। इसमें हमारे स्पेशलिस्ट जो हर लाइन के होते हैं उन्हें इस कार्यशाला में बुलवाया जाता है। जिसमें हमारे आम अधिवक्ता खासकर जूनियर अधिवक्ताओं को ऐसी कार्यशाला से अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि नए बच्चे जो पीसीएसजे की तैयारी कर रहे हैं। उनके लाभ के लिए ये लीगल कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में कानून के विद्वानों द्वारा बच्चों का मार्ग दर्शन किया जाता है।