
Breaking: शीत लहर के कारण यहां डीएम ने कर दी दो दिन की छुट्टी, विद्यालयों को दिए ये कड़े निर्देश
मेरठ। उत्तरी भारत में शीत लहर के चलते नौनिहालों को सुबह के समय स्कूल जाना पड़ रहा है। वेस्ट यूपी के कर्इ जिलों में वहां के जिलाधिकारी ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद कर्इ जनपद हैं एेसे हैं जहां कक्षा एक से बारह तक के बच्चों को ठिठुरते हुए जाना पड़ रहा था। सीबीएसर्इ, आर्इसीएसर्इ समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों में कोर्स पूरा करवाने के चक्कर में विद्यालय प्रबंधन अपने विद्यालयों की ठंड के कारण छुट्टी करने को राजी नहीं थे। लगातार ठंड बढ़ने के कारण अब जिलाधिकारी ने भी सख्त रुख अपनाया लिया है।
मेरठ जनपद में आठ आैर नौ जनवरी को अवकाश घोषित
मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जनपद के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में ठंड आैर शीत लहर के चलते आठ से नौ जनवरी तक दो दिन तक अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जनपद के सभी राजकीय परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसर्इ, आर्इसीएसर्इ, यूपी बोर्ड व अन्य सभी बोर्ड के विद्यालय ठंड व शीत लहर के कारण आठ व नौ जनवरी 2019 को बंद रहेंगे। जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं व प्रैक्टिकल इन दोनों तिथियों में हो रहे हैं तो वे यथावत होंगे। उन्होंने संबंधित अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि आदेश के बावजूद यदि विद्यालय खुले मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवार्इ करें।
Updated on:
8 Jan 2019, 8:16 AM IST
Published on:
7 Jan 2019, 11:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.