8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: मेरठ की जिस महिला को अभिनेता धर्मेंद्र ने दी बधाई,योगी की पुलिस ने उनको सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Meerut News: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने मेरठ की जिस महिला को पर्यावरण पर काम करने पर बधाई दी थी। अब उसी पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स को योगी की पुलिस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 18, 2023

Dr. Madhu Vats Meerut

भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करतीं पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स।

Meerut News: पर्यावरण पर काम कर रही मेरठ की डॉ. मधु वत्स अब यूपी में महिला पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज बनेगी। डॉ. मधु वत्स को यूपी पुलिस ने पुलिस की विशाखा समिति पुलिस मुख्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश का न्यायिक सदस्य बनाया है। वरिष्ठ पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए किए जाने वाले कार्यों को देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मधु वत्स को पुलिस मुख्यालय (प्रशिक्षण) लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा विशाखा समिति (उप्र) का न्यायिक सदस्य बनाया है। केंद्र सरकार द्वारा 9 दिसंबर 2013 को कार्य स्थल पर महिलाओं का शोषण रोकने के लिए अधिनियम वीमेन हरासमेन्ट एट वर्क प्लेस (प्रीवेंशन एंड रिड्रेसल)2013 लागू किया गया। इसकी धारा 4 के तहत शिकायत समिति का गठन राज्य स्तर पर किया जाना था।

समिति अध्यक्ष के रूप में सोनी शुक्ला निरीक्षक पुलिस मुख्यालय के साथ पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स सदस्य, अनुराधा पांडेय उनि पुलिस सदस्य, अन्नू देवी सउनि लिपिक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह जानकारी राधे श्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक एवं शफीक एहमद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर से दी गई है।

बता दें कि डॉ. मधु वत्स ने मेरठ जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए सिलाई केंद्र खोला हुआ है। इसके अलावा लखनऊ, मेरठ, मथुरा के अलावा अन्य जिलों में गरीब छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनाई हुई है।


यह भी पढ़ें : सम्राट मिहिर भोज यात्रा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान सहित कई हिरासत में, बसों में तोड़फोड़

विशाखा समिति का कार्य
पुलिस द्वारा विशाखा समिति का गठन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकने के उदृेश्य से किया गया है। अब महिलाएं सीधे विशाखा समिति की महिला अधिकारी और सदस्यों से मिलकर सीधे अपनी बात रख सकेंगी। जिस पर समिति उनकी समस्या को हल करेंगी।