मेरठ। लॉकडाउन में शराब के ठेके क्या बंद हुए अब सीधी डिस्टलरी फैक्ट्री से शराब की सप्लाई शुरू हो गई है। वह भी अंग्रेजी शराब बनाने वाली डिस्टलरी फैक्ट्री से। ये डिस्टलरी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव में स्थित है। आरोप है कि यहां पर तैनात आबकारी विभाग की महिला इंस्पेक्टर चपरासी के माध्यम से यह काम करवा रही थी। पुलिस ने चपरासी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।