मेरठ। लॉकडाउन के दौरान इन दिनों शराब के ठेकों पर भी ताले पड़े हैं। जिसको लेकर शराब के शौकीनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब के तस्करों की इन दिनों मौज आई हुई है। शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए तस्कर पूरे जिले में सक्रिय हैं और शराब की तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। थाना परीक्षितगढ़ के अंतर्गत शराब तस्करों ने खादर क्षेत्र के असगरीपुर में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 190 लीटर कच्ची व मिश्रित शराब बरामद की है।