22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में भी बदमाश बेखौफ, बाजार में सामान खरीदने गई महिला से लूट, शोर मचाने पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया

Highlights लॉकडाउन में सुबह मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हुई वारदात महिला के पर्स में थे पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Apr 2020, 12:01 PM IST

meerut

मेरठ। पुलिस लॉक डाउन का पालन करवाने में व्यस्त है तो बाइकर्स गैंग पर्स लूटने में मस्त है। जिले में पिछले एक सप्ताह में कई वारदातें हो चुकी हैं। जिनमें पांच घटनाएं गोली चलने की हैं। अब बाइकर्स गैंग भी लॉकडाउन के दौरान महानगर की सूनसान सड़कों पर अपना कहर बरपा रहा है। देर शाम बाइकर्स गैंग ने पॉश कालोनी शास्त्रीनगर में पर्स लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: मेरठ में तीन और जमातियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 37

बाइक सवार बदमाशों ने मयूर विहार निवासी शिक्षिका से पर्स लूट लिया। पीडित महिला के अनुसार पर्स में पांच हजार की नकदी और उसका मोबाइल था। लूट की घटना होने के बाद महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन चारों ओर लोगो की संख्या बहुत कम होने केे कारण बदमाश मौके से फरार हो गए। शिक्षिका ने लूट की तहरीर थाने में दी है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना से जंग के लिए रिटायर्ड फौजी ने दान की जीवन भर की जमा पूंजी, देश के लोगों से की ये अपील

शिक्षिका मिलन चौधरी घर से सुबह स्कूटी पर सवार होकर सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने गई थी। उनके पर्स में पांच हजार की नकदी और मोबाइल था। मिलन चौधरी के मुताबिक पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए, जो पर्स पर झपट्टा मारकर ले गए। शोर मचाने तक बाइक सवार काफी दूर जा चुके थे। इसी बीच महिला ने अपने परिवार के लोगों को दूसरे व्यक्ति के फोन पर जानकारी दी। तभी सभी लोग थाना नौचंदी गए। इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का कहना है कि महिला की सूचना के बाद लूटपाट करने वाले दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश डाली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग