22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ में तीन और जमातियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 37

Highlights जनपद में 147 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार 200 सैंपलों की जांच लैब में पहले से ही पेंडिंग स्वास्थ्य विभाग के लिए बढऩे जा रही हैं चुनौतियां  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Apr 2020, 11:10 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में तीन जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। अभी 147 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 200 सैंपलों की रिपोर्ट पहले से ही पेंडिंग है। तमाम प्रयासों के बावजूद न कोरोना का संक्रमण रुक रहा है और न ही लोग लॉकडाउन तोडऩे से बाज आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना से जंग के लिए रिटायर्ड फौजी ने दान की जीवन भर की जमा पूंजी, देश के लोगों से की ये अपील

मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को 32 सैंपलों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति में कोरोना मिला, जबकि उससे पहले मंगलवार को दो रिपोर्ट पेंडिंग थी। उनकी रिपोर्ट भी बुधवार की रात्रि आयी जो कि पॉजिटिव थी। इससे एक ही दिन में तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आने से आंकड़ा 37 तक पहुंच गया। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि खिवाई में तीन मरीजों में कोरोना मिलने से विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। भावनपुर के मरीज को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है, जबकि खिवाई के दोनों मरीजों का पांचली खुर्द में इलाज चल रहा है। जिलेभर से कुल 147 सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ रेंज के सभी सील हॉटस्पॉट पर पुलिस मुस्तैद, आईजी ने संभाली कमान, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि मेरठ के करीब दो सौ सैंपलों की जांच लैब में पेंडिंग हैं। खिवाई में सरूरपुर से अब तक 109 सैंपलों की जांच हो चुकी है। विभाग ने माना कि आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ेंगी। वहीं विभाग तेजी से बढ रहे कोरोना पॉजिटिव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है। मेडिकल और सुभारती में सभी जगहों पर वैंटिलेटर और बेडों की संख्या बढाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग