
Holi 2022 : होली के जिददी रंगों को घर में बनाए इस उबटन से चुटकी में छुटाए,नहीं होगा त्वचा को नुकसान
Holi 2022 होली के दिन चेहरे पर लगे रंगों को छुटाने के लिए तरह—तरह के उपाय लोग करते हैं। लेकिन कुछ चंद उपायों से होली के जिददी रंगों को छुटाया जा सकता है। इसमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस घर पर इन आसान तरीको से ये उबटन तैयार करें और जिददी रंगों को मिनटों में तुरंत छुटा दें। रंग छुटाने वाले इस उबटन को घर पर भी तैयार किया जा सकता है।
मसूर दाल उबटन
मसूर दाल उबटन से हम होली के मौके पर लगे चेहरे में लगे रंगों को छुड़ा सकते हैं। इसके उबटन को घर पर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए मसूर की दाल को घी में भूनकर दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद जब यह पूरी तरह से भीग जाए तो इसका पेस्ट तैयार कर लें। होली के दिन जहां पर भी रंग लगा हो वहां पर इस पेस्ट को 1-2 घंटे लगा रहने दे। उसके बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरा से रंग तो उतरेगा ही साथ ही चेहरे पर नई चमक आएगी।
हल्दी-बेसन उबटन
होली के जिददी दाग को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से हटाने का काम हल्दी-बेसन का उबटन एक रामबाण की तरह करता है। इसको बनाने के लिए बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर का मिश्रण दूध में डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो साफ पानी से धो डाले।
मुल्तानी मिट्टी उबटन
होली के जिददी रंगों को छुटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी उबटन भी सबसे कारगर उपाय होता है। इससे भी होली के जिददी रंग पल में गायब हो जाते है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में जैतून तेल और गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसको वहां पर लगाए जहां रंग लगा हुआ है। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसको रगड़ कर हटाए और फिर अच्छी तरह से चेहरे को धो डाले। इसको लगाने से चेहरे का रूखापन दूर होने के साथ ही चेहरे पर चमक आती है।
Updated on:
16 Mar 2022 10:20 am
Published on:
16 Mar 2022 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
