
इस साल भारत में ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी।
इस्लामिक कैलेंडर के लिहाज से इस समय रमजान का महीना चल रहा है। इस महीने दुनियाभर के मुसलमान रोजे रखते हैं। रमजान खत्म होने के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है।
इस साल 22 अप्रैल को भारत में ईद मनाए जाने की उम्मीद की जा रही है। ईद पर सुबह मुसलमान ईदगाह में जुटते हैं और ईद की नमाज अदा करते हैं। ईद की नमाद का वक्त अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होता है। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में इस बार ईद की नमाज पौने आठ बजे होगी। शहर काजी जुनैद साजेदीन ने इसकी जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश की दूसरी ईदगाहों में भी गर्मी के मौसम को देखते हुए साढ़े सात से 8 बजे तक नमाज का वक्त रह सकता है।
मुसलमानों का बड़ा त्योहार है ईद
मुसलमानों में ईद को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं। इस महीने के आखिरी दिन जब चांद दिखता है तो अगले दिन शव्वाल महीने के पहले दिन ईद होती है। ईद की सुबह नमाज अदा की जाती है और फिर सभी एक दूसरे को ईद की बधाई दी जाती है।
Published on:
15 Apr 2023 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
