4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के कारण प्रेमी संग नहीं भाग पायी महिला तो पति को रास्ते से हटाने का खेला खौफनाक खेल

Highlights पुलिस ने हत्यारोपी युवक और मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार बिजली विभाग के संविदाकर्मी रजत की 29 अप्रैल को हुई हत्या पिछले तीन साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था पत्नी का

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मवाना रोड पर हुई रजपुरा ग्राम प्रधान के चचेरे भाई रजत की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार रजत की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी समेत मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः बिजली के बिल को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, लॉकडाउन में परेशान लोगों को मिलेगी राहत

बता दें कि रजपुरा गांव निवासी 27 वर्षीय रजत सिवाच मंगल पांडे नगर स्थित विद्युत विभाग में संविदा पर सुपर वाइजर था। 29 अप्रैल की सुबह वह आई ब्लाक निवासी सहकर्मी युवती के साथ उसकी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह विजयलोक कॉलोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से आए दो बदमाशों ने रजत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम दो हफ्तों तक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों से पूछताछ करती रही।

क्राइम ब्रांच ने रविवार देर शाम श्रृद्धापुरी निवासी अंशुल बावरा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि रजत की पत्नी निशा से उसका तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने बताया कि रजत, निशा को परेशान रखता था। निशा रजत को छोड़कर उससे शादी करना चाहती थी। उसने बताया कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने घर से भागने की प्लानिंग बनाई थी। निशा ने रात के समय उसे अपने घर के पीछे बुलाया और कपड़ों से भरे हुए दो तीन बैग नीचे फेंक दिए थे, लेकिन लॉकडाउन लग जाने के कारण दोनों जा नहीं सके।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले की स्थिति को लेकर सीएम सख्त, नए अफसरों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

कुछ दिनों बाद निशा ने अंशुल को फोन कर दोबारा कहा कि वह बहुत परेशान है। यहां से ले जाओ। इसके बाद अंशुल ने कहा कि रजत को मार देता हूं, जिसके जवाब में निशा ने कहा कि तुम्हें जो करना है करो, लेकिन मुझे यहां से ले जाओ। अंशुल ने बताया कि इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर रजत की हत्या कर दी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने रजत की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सैनिक विहार निवासी दूसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी बरामद कर लिया। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।