मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से आए-दिन वायरल हो रहे बदहाली के वीडियो और ऑडियो पर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मेडिकल के कोविड वार्ड में अपने एक ओएसडी को तैनात करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ डीएम अनिल ढींगरा ने वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आदेश दिए हैं। जिससे वार्ड में किसी तरह की अनियमितता न बरती जा सके। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की विशेष समीक्षा की है। मेरठ में बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए अब प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश और आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह व्यवस्था संभालेंगे।