26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, भागते हुए एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस का कहना है कि रुकने का इशारा करते ही बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बाइक सवार को गली लगी जो हिस्ट्रीशीटर निकला।

1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Shivmani Tyagi

Apr 26, 2026

Encounter

दुर्घटना स्थल ( फोटो मेरठ पुलिस )

Encounter मेरठ में बाइक पर जा रहे दो युवकों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने लगे। पुलिस के अनुसार पीछा करते हुए फिर से फायरिंग का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आदतन अपराधी हैं और जिसे गोली लगी है वह हिस्ट्रीशटर है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला

मेरठ एसएसपी के अनुसार दौराला पुलिस बड़कली-रूहासा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर इन्होंने रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की तो पुलिस को शक हुआ। दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी इस घटना में बच गए इसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई तो बाइक सवार एक युवक के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने इसे पकड़ लिया लेकिन इसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम आमिर पुत्र रिहासत अली निवासी गांव लोहिया थाना दौराला है।

पूछताछ में निकला हिस्ट्रीशीटर ( Encounter )

जानकारी करने पर पता चला कि पकड़ा गया आरोपी रियासत हिस्ट्रीशीटर है और फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। रियासत पर दर्जन भर मुकदमें चल रहे हैं। इसका जो साथी फरार है पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्योंकि आरोपी फरार चल रहा था इसलिए पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी।