13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: दिल्ली में गोली मारकर भागे सुपारी किलर की मेरठ पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

दिल्ली में एक युवक को गोली मारकर भागे सुपारी किलर की देर रात मेरठ पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सुपारी किलर के पैर में गोली लगी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 01, 2023

may0103.jpg

देर रात कंकरखेड़ा थाने के सुबेपुर गांव के पास दिल्ली में एक युवक को गोली मारकर भागे सुपारी किलर को मेरठ और दिल्ली पुलिस ने घेर लिया। पुलिस से घिरा देख सुपारी किलर ने 9 एमएम की पिस्टल से फायरिंग की।

पुलिस की तरफ से बचाव में की गई फायरिंग में एक गोली सुपारी किलर रंजीत झा उर्फ गंजा के पैर में लगी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के मुकंदपुर पार्ट वन निवासी रंजीत झा सुपारी किलर है। वह मनोज की हत्या के मामले में वांछित था। उस पर अन्य कई केस दर्ज हैं। रंजीत का एक साथी बाबू फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम की पिस्टल और बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को सुपारी किलर ने आदर्श नगर निवासी साेनू दुबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद वह बाइक लेकर गाजियाबाद की ओर फरार हो गया।

उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर शिवकुमार और एसआई अनिल ढाका टीम के साथ पीछा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss फेम अर्चना गौतम और प्रियंका गांधी के निजी सचिव मामले में हाईकोर्ट की फटकार, दिया ये आदेश

उन्होंने कंकरखेड़ा थाने के सुबेपुर गांव के पास मेरठ पुलिस के साथ आरोपी की घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक रंजीत थाना बुराड़ी के एक हत्याकांड में भी वांछित था। मामले में आरोपी मुकेश उर्फ बोना को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो शूटर फरार हो गए थे।

जांच में पता चला था कि वर्ष 2020 में मुकेश के दो साथियों अनुज और आनंद की हत्या राजा ने पांच शूटरों से कराई थी। इस पर मुकेश बोना ने राजा को मारने के लिए रंजीत और गौरव से संपर्क किया था।