28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की शिक्षिका और मेरठ के छात्र की फेेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली,मुंबई से मेरठ तक हो रही तलाश

मुंबई की शिक्षिका की मेरठ के एक छात्र से फेसबुक पर जानपहचान हुई। इसके बाद दोनो के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदली। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने दीवाने हुए कि शिक्षिका मुंबई से और छात्र मेरठ से भाग गए। दोनों ग्वालियर में मिले और वहां से एकसाथ फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने मेरठ में डेरा डाल दिया दिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 23, 2022

मुंबई की शिक्षिका और मेरठ के छात्र की फेेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली,मुंबई से मेरठ तक हो रही तलाश

मुंबई की शिक्षिका और मेरठ के छात्र की फेेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली,मुंबई से मेरठ तक हो रही तलाश

मुंबई की शिक्षिका और मेरठी छात्र की फेसबुक पर दोस्ती चंद दिनों में ही प्यार में बदल गई। उसके बाद शिक्षिका मुंबई से और छात्र मेरठ से 19 फरवरी को ग्वालियर पहुंचे। उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। शिक्षिका के परिजनों ने मुंबई पुलिस को लेकर मेरठ में डेरा डाल दिया है। मुंबई पुलिस फरार छात्र के पिता को जबरन साथ ले जाने लगी जिसके बाद हंगामा हो गया। भीड़ ने पुलिस के कब्जे से छात्र के पिता को छुड़ा लिया। हालांकि अभी भी शिक्षिका के परिवार के साथ मुंबई पुलिस मेरठ में डेरा डाले हुए है। बदायू जिले के मूलरूप से रहने वाले रिटायर्ड फौजी एसपी सिंह का बेटा कैलाश होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। यह उसका फाइनल ईयर है।

कैलाश की दोस्ती मुंबई के अंटोफिल में रहने वाली शिक्षिका से हो गई। शिक्षिका और कैलाश में प्यार हो गया। कैलाश ने 19 फरवरी को अपने परिवार को बताया कि चंडीगढ़ में उसकी एक होटल में नौकरी के लिए इंटरव्यू है। उसके बाद कैलाश मेरठ से ग्वालियर पहुंचा। शिक्षिका मुंबई से पहले ही ग्वालियर पहुंच चुकी थी। उसके बाद दोनों की बडौदरा तक लोकेशन पुलिस को मिली है। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को मुंबई के अंटोफिल थाने की पुलिस को साथ लेकर शिक्षिका के परिजन मेरठ पहुंचे।

यह भी पढ़े : बारात में डांस कर रही महिलाओं को लेकर बवाल,खाकी के साए में दूल्हा—दुल्हन ने लिए फेरे

यहां से कैलाश के पिता एसपी सिंह को साथ ले जाने की जिद करने लगे, जबकि एसपी सिंह की पत्नी बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। वहीं पर एसपी सिंह मौजूद थे। एसपी सिंह को साथ ले जाने लगी मुंबई पुलिस का लोगों ने विरोध किया। उसके बाद पुलिस उन्हें नहीं ले जा सकी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुंबई पुलिस कैलाश और लड़की की तलाश में आई हुई है। मुंबई पुलिस की हर संभव मदद की जा रही है। युवक और युवती की तलाश मेरठ पुलिस भी अपने स्तर से कर रही है।