मेरठ। इस बार खेती में किसानों का रासायनिक खादों से मोहभंग हाेता दिख रहा है आैर वे जैविक खाद पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने इस खाद को अपने खेत में ही तैयार किया है आैर खेती के लिए तैयार करके ज्यादा पैदावार की संभावना जता रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो खेती में रासायनिक खाद से ज्यादा जैविक खाद ज्यादा लाभदायक रहती हैं।