17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fastag लगवाने को लेकर फिर आया आदेश, लगवाने को सरकार ने तय की ये अंतिम तारीख

Highlights: -मेरठ के सिवाया टोल पर बिना फास्टैंग वाले वाहनों पर होगी सख्ती - आगामी 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजाओं पर अनिवार्य होगा फास्टैंग - सिवाया टोल पर लगे कंपनियों के कैंप

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Feb 09, 2021

b1cf2e8d-b2eb-4387-bda2-6bff59db1caa.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। आगामी 15 फरवरी से अब सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। यानी 15 के बाद अगर गाडी में फास्टैंग नहीं लगवाया तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। वहीं मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर भी फास्टैग लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों ने अपने कैंप लगाए हैं। इसके अलावा आनलाइन भी फास्टैग गाड़ियों में लगाया जा सकता है। आगामी 15 फररवी से मेरठ सहित देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि सरकार अब फास्टटैग की डेडलाइन बढ़ाने वाली नहीं है। केंद्रीय परिवहन मंत्री के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अब 15 फरवरी के बाद इसकी तिथि नहीं बढ सकेंगी। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपने वाहनों पर फास्टैग नहीं लगाया है, वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर फास्टैग लगा ले नहीं तो आने वाले दिनों में उनकी मुश्किल बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले- एमएसपी पर बने कानून, देश में भूख पर व्यापार नहीं होने देंगे

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर में ही यह घोषणा की थी कि 15 फरवरी तक टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य नहीं होंगे। पहले यह तिथि 1 जनवरी 2021 रखी गई थी। लेकिन बाद में इसको 15 फरवरी तक के लिए बढा दिया गया था। अब 15 फरवरी के बाद से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा. ऐसे में यदि कुछ लोग सोच रहे है कि सरकार एक बार फिर फास्टैग की आखिरी तारीख को बढ़ा देगी तो जान लें कि सरकार अब फास्टैग की डेडलाइन को नहीं बढ़ा रही है।

यह भी देखें: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बिजली विभाग के कर्मचारी

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय के अनुसार सरकार की फास्टैग से प्रति महीने 2,088.26 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। वहीं सरकार टोल प्लाजा पर लेनदेन को स्पष्ट करने के लिए पूरे देश में 15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य करने जा रही है। बता दें इससे पहले फास्टैग की डेडलाइन 1 जनवरी 2021 थी। जिसे सरकार ने बढ़ा कर 15 फरवरी तक कर दिया था। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि, अब फास्टैग की डेडलाइन को बढ़ाया नही जाएगा।