Meerut video News: आज मेरठ में सुबह एक महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अधिवक्ता की जिस समय हत्या हुई वो दूध लेकर लौट रही थीं।
महिला अधिवक्ता ने जब इधर उधर घूम रहे युवकों को देखा तो उनसे पूछा किसी के घर का पता चाहिए क्या। इसके बार युवक मुड़े और महिला अधिवक्ता पर फायर झोंक दिए। गोली लगने से महिला अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।