
पीडित ने मेरठ एसएसपी से की पीसीएस अधिकारी की शिकायत।
एफसीआई में तैनात एक कर्मचारी ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के एक PCS अधिकारी से अवैध संबंध हैं। पीड़ित कर्मचारी ने बताया विरोध करने पर पत्नी जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।
फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एफसीआई) के कर्मचारी ने शहर में तैनात एक पीसीएस अधिकारी पर पत्नी को बहलाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। कर्मचारी ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है। वहीं, अधिकारी पर पुलिस से जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पीड़ित कर्मचारी को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी कर्मचारी के मुताबिक, 2006 में उसने दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से उसकी पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। वह उसके और मां के साथ मारपीट करती थी। ड्यूटी से छुट्टी पर कभी-कभी घर आने पर पत्नी सही तरह से व्यवहार नहीं करती थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इसमें बड़े बेटे की उम्र 13 साल और छोटे बेटे की उम्र आठ साल है।
आरोप है कि पत्नी ने उसकी मां पर जानलेवा हमला कराया था। इस मामले में वर्ष 2022 से एक पीसीएस अधिकारी के यहां वाद विचाराधीन है। कर्मचारी के मुताबिक, दो माह पहले उसने पत्नी को पीसीएस अधिकारी के साथ न्यूड हालत में वीडियो कॉल करते देखा था।
इसके बाद पत्नी ने कहा कि वह पीसीएस अधिकारी से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी। विरोध किया तो तुम्हारी हत्या करा देंगे या झूठे मुकदमे में जेल भिजवाएंगे। पत्नी के फोन की कॉल डिटेल देखी तो पता चला कि उसकी अधिकारी से दिन में कई बार बातचीत होती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पीसीएस अधिकारी ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया। अब पुलिस से उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की कोशिश कर रही है।
Published on:
29 Aug 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
