7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को सड़क पर मारी गोली, हत्या के मामले में था गवाह

Meerut News: मेरठ में एक स्क्रैप कारोबारी को ताबड़तोड़ 2-3 गोलियां मारी गई हैं। बदमाश गोली मारकर मौके से तुरंत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Suvesh shukla

Aug 15, 2023

BIG BREAKING Digvijay Singh, Kamal Nath and Rahul Gandhi will come to Ratlam, watch video

BIG BREAKING Digvijay Singh, Kamal Nath and Rahul Gandhi will come to Ratlam, watch video

Meerut News: मेरठ के एक स्क्रैप कारोबारी को दिनदहाड़े सड़क पर बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी है। मामला थाना सिविल लाइन के मवाना रोड का है। बाइक सवार हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी भाई की हत्या का गवाह है और उसकी पैरवी कर रहा है। कुछ समय पहले दूसरी पत्नी ने भाई की हत्या कर दी थी, उसी मामले में कारोबारी गवाह है। जेल से छूटकर आई भाभी और परिजनों पर हमला कराने का शक है। कारोबारी को बाईक सवार बदमाशों ने 2-3 गोलीयां मारी है।

मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि जलालुद्दीन के उपर दो लोगों द्वारा गोली चलाई गई है। घायल का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया है कि गोली भाई की पत्नी और उसके दो भाईयों ने चलवाई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपीयों को पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है।