
मेरठ के सरधना में पहले बाल कटवाने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। दोनों की सैलून में हाथापाई होने लगी तो सैलून मालिक ने उनको समझाने की कोशिश की। इस पर इन लोगों ने सैलून मालिक को ही उस्तरा मार दिया।
सरधना के कपसाड़ गांव में रविवार को ये घटना हुई है। सैलून के मालिक के भाई मनीष ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया
मनीष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई शुभम गांव में हेयर सैलून चलाता है। रविवार को गांव के ही दो युवक हेयर सलून पर कटिंग कराने पहुंचे थे। दोनों युवकों में पहले कटिंग कराने को लेकर लड़ाई हो गई।
शुभम ने बीच बचाव किया तो उस पर ही उस्तरे से हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुभम को उस्तरा मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
शुभम ने घर पर जानकारी दी तो परिजन सैलून पहुंचे और उसको सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर ले ली गई है और इसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
09 Jan 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
