मेरठ

मेरठी फोटोग्राफर से बोले थे सतीश कौशिक, शक्ल अच्छी नहीं, फोटो क्या खाक सुंदर आएगी

आज बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया। सतीश कौशिक बॉलीवुड के दिग्गज फोटोग्राफर मेरठ निवासी ज्ञान दीक्षित के अच्छे मित्रों में से थे।

less than 1 minute read
Mar 09, 2023
फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित द्वारा शूट किया सतीश कौशिक का फोटो। (फाइल फोटो)

फिल्मों में अपनी कलाकारी से सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक आज इस दुनिया से विदा हो गए। सतीश कौशिक एक अभिनेता के साथ ही डायरेक्टर भी थे। सतीश कौशिक दिल्ली के रहने वाले थे।

सतीश कौशिक मेरठ निवासी बॉलीवुड के वरिष्ठ फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित के अच्छे मित्र थे। सतीश कौशिक के देहांत का समाचार जब ज्ञान दीक्षित ने सुना तो उनको गहरा आघात लगा। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक से उनकी मुंबई में अक्सर मुलाकात होती रही है।

ज्ञान दीक्षित ने अपने संस्मरण याद करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने सतीश कौशिक की फोटो शूट करने के लिए कहा। इस पर सतीश कौशिक बोले, मेरी न शक्ल अच्छी और न सूरत, ऐसे में फोटोशूट करके क्या करोगे? इसके बाद भी सतीश कौशिक का उन्होंने फोटे शूट किया था।

Updated on:
09 Mar 2023 11:01 am
Published on:
09 Mar 2023 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर