
मेरठ में भाजपा नेता नीरज मित्तल पर किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि मुकदमा आईजी और एडीजी के दखल देने के बाद दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा पदाधिकारी अपने नेता के समर्थन में आ गए हैं।
आज भाजपाइयों ने इस संबंध में एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण से मिलकर विरोध प्रकट किया। भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने से भाजपाई नाराज हैं।
भाजपाइयों के साथ आरोपी भाजपा नेता नीरज मित्तल भी साथ थे। नीरज मित्तल ने कहा कि उनका इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। वो इस मामले में निर्दोष हैं।
उन्होंने कहा कि नीरज नाम का कोई और व्यक्ति है। यह उनको बदनाम करने की साजिश है। एसएसपी ने भाजपा नेता नीरज मित्तल को कार्रवाई न करने का भरोसा दिया है।
भाजपा नेता नीरज मित्तल पर दर्ज मुकदमे के विरोध में व्यापार संघ पदाधिकारी भी एसएसपी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। व्यापार संघ के पदाधिकाकरी नवीन गुप्ता ने कहा कि नीरज मित्तल का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि नीरज मित्तल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
ये है मामला
मेरठ में दलित किसान कमल की कुछ भू माफियाओं ने जमीन कब्जा ली थी। दलित किसान तीन साल तक रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक के चक्कर काटता रहा।
दलित किसान कमल की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी मृत्यु के तीन साल बाद आईजी और एडीजी मेरठ जोन के दखल के बाद भूमाफियाओं अखिलेश गोयल, सचिन गुप्ता और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बताया जाता है कि जिस नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है वह भाजपा नेता नीरज मित्तल है।
Updated on:
27 Apr 2023 03:46 pm
Published on:
27 Apr 2023 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
