
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। जनपद में मंगलवार दोपहर थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहाल कालोनी रिहाएशी इलाके में अवैध पेट्रोल के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में पेट्रोल के ड्राम गोदाम में रखे हुए थे। इस हादसे में अंदर मौजूद मालिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक कलवा निवासी खुशहाल कालोनी अपने नौकर व बेटे आबाद के साथ पेट्रोल बना रहा था। जैसे ही कलवा ने बीडी जलाई तो पट्रोल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने भागकर कलवा आबाद को बाहर निकाला और अस्पताल ले गये। आग इतनी भयानक थी कि चारों ओर अंधेरा छा गया। सूचना मिलने के बाद कालोनी के लोग जमा हो गये। कालोनी के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
लोगों का कहना था कि काफी समय से पट्रोल-डीजल बनाने का काम चल रहा था। कितनी बार कलवा से काम बंद करने को कह चुके हैं। लेकिन जब भी कालोनी के लोग विरोध करते थे कलवा जान से मारने की धमकी दे देता था। सूचना मिलने के बाद सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तेल से भरे ड्रम फटने से भगदड़ मच गयी। आवाज इतनी तेज थी कि लोग मौके से भाग खड़े हुए।
Published on:
02 Mar 2021 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
