1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में होने जा रही इस परीक्षा में पहली बार होने जा रहा यह अनोखा प्रयोग, नहीं मानेंगे तो छूटेगी परीक्षा

छात्र-छात्राआें को मिले दिशा-निर्देश, मेरठ से सात हजार दे रहे यह परीक्षा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 9:48 AM IST

meerut

मेरठ। इस बाद देशभर में होने छह मर्इ को होने वाली यह प्रवेश परीक्षा अनोखे प्रयोग के लिए भी जाने जाएगी। इस परीक्षा से पहले ही छात्र-छात्राआें को आगाह भी किया जा रहा है। अगर इन निर्देशों का पालन नहीं किया, तो अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा को लेकर परीक्षा सेंटरों पर बड़ी तैयारी की जा रही है। अभ्यर्थियों से साफ कह दिया गया है कि यदि परीक्षा देनी है तो इन निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा।

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे

यह भी पढ़ेंः खुद ही कठिन सवालों को हल करने में दिखार्इ दिलचस्पी, तो हासिल की यह रैंकिंग

छह मर्इ को 'नीट' परीक्षा

देश के चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छह मर्इ को राष्ट्रीय योग्यता व प्रवेश परीक्षा- 2018 (नीट) देशभर के विभिन्न सेंटरों में होने जा रही है। मेरठ से करीब सात हजार छात्र-छात्राएं यह परीक्षा देने जा रहे हैं। यह प्रवेश परीक्षा सभी निजी व सरकारी मेडिकल कालेजों आैर एएफएमसी में एमबीबीएस व बीडीएस मेें प्रवेश के लिए होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए छह मर्इ को सुबह 9.30 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसमें 180 सवाल होंगे आैर हर सवाल चार अंक का होगा।

यह भी पढ़ेंः नीरव मोदी के बाद अब यह परिवार 100 करोड़ रुपये लेकर हुआ फरार, जानिए कौन है

यह भी पढ़ेंः UP Board Result 2018: मेरठ जनपद में टाॅपर नेहा आैर सुशांत ने इस तरह तोड़ा मिथक

यह नहीं किया तो परीक्षा नहीं दे पाआेगे

सीबीएसर्इ की आेर से होने वाली 'नीट' प्रवेश परीक्षा इस बार अनोखे प्रयोग के लिए भी जानी जाएगी। सीबीएसर्इ ने प्रवेश परीक्षा में नकल व अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए विशेष नियम बनाए हैं। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राआें को परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र व प्रवेश पत्र लेकर ही जाना होगा। बाॅल पेन भी परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। हर तरह के गहने, जूते, हार्इ हील की सैंडल, जूतियां पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड बनाया गया है। इसमें छात्र आधी बांह की शर्ट व ट्राउजर में ही आएंगे, जबकि छात्राएं टी शर्ट जींस व सलवार कमीज पहनकर प्रवेश देने आएंगी। बड़े बटन के शर्ट व कुर्ते पहनकर आए तो भी प्रवेश नहीं मिलेगा। घड़ी, गहने या इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस लेकर आने वाले छात्र-छात्राआें को प्रवेश परीक्षा से दूर रखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश