मेरठ

Badan Singh Baddo: 5 लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ जारी होगा रेड कार्नर नोटिस

Badan Singh Baddo: शासन की गैंगस्टर सूची में शामिल 5 लाख के इनामी बदन सिंह बद्दों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है। बदन सिंह बद्दो के पासपोर्ट निरस्त के लिए भी मेरठ प्रशासन ने पत्र लिखा है।

2 min read
May 26, 2023

Badan Singh Baddo: प्रदेश शासन ने कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। डीजीपी मुख्यालय ने इनाम की राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद गुरुवार को इनाम राशि बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।

मेरठ के थाना टीपी नगर बैरीपुरा के रहने वाला बदन सिंह बद्दो फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। फतेहगढ़ जेल से 28 मार्च 2019 को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाए जाने के दौरान बदन सिंह मेरठ के एक होटल में शराब पार्टी कर फरार हो गया था।

बदन सिंह बद्दो जिन पुलिस कर्मियों की कस्टडी में मेरठ लाया गया था। उनको पार्टी के दौरान जमकर शराब पिलाई गई। होटल में शराब पार्टी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। 2019 के बाद से आज तक बदन सिंह बद्दो का कुछ पता नहीं है।

पुलिस और एसटीएफ उसकी सुराग में लगी हैं। लेकिन आज तक उसका पता नहीं लगा सकी। जबकि बदन सिंह बद्दो पुलिस और मेरठ की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रहती है। बदन सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। पुलिस प्रशासन की ओर से अब बदन सिंह बद्दो का पासपोर्ट निरस्त करने की तैयारी है। वहीं अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पत्र लिखा गया है।

फ्रांस में मिली थी लोकेशन
पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की लोकेशन फ्रांस में मिली थी। इसे लेकर मेरठ पुलिस ने इंटरपोल को बद्दो का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है।

प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने मोस्ट वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है।

मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव पुत्र महावीर और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल थे, अब बदन सिंह बद्दो का नाम भी शामिल हो गया है।

पुलिस बदन सिंह बद्दो की 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति भी सीज कर चुकी है। बद्दाे कई बार पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सदस्य बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुका है।

Published on:
26 May 2023 06:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर