1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम घोषित

Badan Singh Baddo: मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार हुए कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर इनामी राशि बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 09, 2023

badan.jpg

Badan Singh Baddo: पुलिस ने अब बदन सिंह बद्दो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदन सिंह बद्दो पर डीजीपी की सिफारिश पर शासन ने इनाम की राशि बढ़ाई है।

बता दें बदन सिंह बद्दो चार साल पहले मेरठ में पुलिस हिरासत से होटल में शराब पार्टी के दौरान फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस बदन सिंह का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि बदन सिंह बद्दो लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए पोस्ट डालता रहता है।

बताया जाता है कि बदन सिंह बद्दो विदेश में है। मेरठ में पुलिस उसके घर और कीमतों समान की कुर्की कर चुकी है। डीजीपी की संस्तुति के बाद अब बदन सिंह बद्दो पांच लाख का इनामी बदमाश हो गया।

इसके साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा पांच लाख के चार इनामी मेरठ रेंज में हो जाएंगे। इससे पहले तीन कुख्यात अपराधियों पर पांच लाख का इनाम हो चुका है।

प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद योगी सरकार ने प्रदेश के मोस्ट वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है।


यह भी पढ़ें : Meerut News: मेरठ में बोले अखिलेश यादव, 'महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्र सरकार चुप क्यों'

यूपी पुलिस वेबसाइट के मुताबिक, मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल हैं।

अब बदन सिंह बद्दो पर इनामी राशि बढ़ा दी गई है। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था।