7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmers Return Home : मेरठ से सिसौली तक फूलों की सड़क, टोल पर राकेश टिकैत का ऐतिहासिक स्वागत

Farmers Return Home : पिछले एक साल से गाजीपुर बार्डर पर किसानों का धरना खत्म कर घर वापसी कर रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का जगह—जगह स्वागत हो रहा है। मेरठ की सीमा में प्रवेश करते ही टिकैत के स्वागत में किसानों ने फूलों की सड़क बना दी। चारों ओर रणसिंघा की गूंज और टिकैत पर फूलों की वर्षा हो रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 15, 2021

Farmers Return Home : मेरठ से सिसौली तक फूलों की सड़क, टोल पर राकेश टिकैत का ऐतिहासिक स्वागत

Farmers Return Home : मेरठ से सिसौली तक फूलों की सड़क, टोल पर राकेश टिकैत का ऐतिहासिक स्वागत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Farmers Return Home : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का काफिला गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली के लिए रवाना हो गया है। टिकैत के काफिले का बीच-बीच में स्वागत किया जा रहा है। बताया गया कि कई जगहों पर स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का काफिला आज जब सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चारों ओर राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगे और फूलों की बारिश शुरू हो गई।

भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने टिकैत की आरती उतारी और मेरठ से सिसौली के लिए रवाना किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि अभी तो सरकार से किसानों की लड़ाई शुरू हुई है। अभी तो पूरी जंग बाकी है। उन्होंने कहा किसानों से एकजुट होने की अपील की। मेरठ सिवाया टोल पर कुछ देर रूकने के बाद राकेश टिकैत का काफिला यहां से सिसौली के लिए रवाना हो गया। बता दे कि आज सुबह राकेश टिकैत का काफिला गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली के लिए रवाना हुआ था। टिकैत के काफिले का बीच-बीच में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। बताया गया कि कई जगहों पर स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की गई है।

यह भी पढ़े : गाजीपुर बॉर्डर पर सन्नाटा पसरना शुरू, सड़क की साफ-सफाई में जुटी नगर निगम की टीम

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समाप्त हो जाने के बाद भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज घर वापसी कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली तक किसान उनका स्वागत करेंगे। मुजफ्फरनगर की सीमा में दाखिल होते ही खतौली, सौरम, हड़ौली और सिसौली में मुख्य कार्यक्रम होंगे। सिसौली में किसान भवन को रोशनी से सजाया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। बता दे कि 25 नवंबर 2021 को भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे थे। टिकैत ने एलान किया था कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, वह अपने घर नहीं जाएंगे। केंद्र सरकार ने कानून वापस ले लिए हैं और अन्य मांगों पर सहमति बन गई है।
सर्वखाप पंचायतों का केंद्र रही सोरम चौपाल पर वह सबसे पहले पहुंचेंगे और यहां किसानों से बात करेंगे। सोरम से शाहपुर होते हुए टिकैत हड़ौली गांव पहुंचेंगे। यहां पर सद्भावना समारोह में शामिल होंगे। हड़ौली से वह सिसौली स्थित किसान भवन पर जाएंगे और यहां से सिसौली में ही अपने आवास पर जाएंगे। मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर वह गुरुवार को पहुंचेंगे।