18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के वरिष्ठ नेता ने अखिलेश को बताया ‘विकास पुरुष’, कहा- योगी सरकार से अकेले मोर्चा ले रहे, देखें वीडियो

Highlights सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया मेडिकल कालेज में कई जरूरतमंदों को सपाइयों ने किया रक्तदान बोले- सपा सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए बहुत काम      

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। बुधवार को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम के बाद मेडिकल कालेज पहुंचकर रक्तदान किया। इसके अलावा मरीजों को फल भी वितरण किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।

यह भी देखेंः VIDEO: दिवाली पर गरीब बच्चों को मिले गिफ्ट तो खिल गए चेहरे

जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ही सही मायने में 'विकास पुरुष' हैं। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ। आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश सरकार में नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: कालेजों में गुंडई रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया ये काम, मची अफरातफरी

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये रक्तदान शिविर अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर लगाया गया है। लोगों को रक्त की जरूरत बहुत पड़ती है। अखिलेश यादव ने समाज के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए प्रदेश में बहुत काम किए हैं। देश को उनकी बहुत जरूरत है। रक्तदान के दौरान देखने में आया कि कई लोग ऐसे थे जिनको खून की जरूरत थी। हमने अपने कार्ड उन लोगों को दे दिए। जिससे उनको रक्त मिल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार से अगर कोई टक्कर ले रहा है तो वह अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।