
Bulandshahr News: बुलंदशहर में छत गिरने से उसके नीचे पूरा परिवार दब गया। हादसे में परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंचे। जिसमें मकान का मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां पर चार लोग मृत घोषित कर दिए गए। घटना आज तड़के की बताई जा रही है। जहां पर जर्जर हालात में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। बताया जाता है कि बारिश के कारण चारों ओर जलभराव था। मकान की छत पर भी बारिश का पानी भरा हुआ था।
देर रात भी बारिश हुई थी। लगातार हो रही बरसात के चलते मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में पूरा परिवार के लोग दब गए। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस के आने से पहले मलबे के नीचे दबे परिजनों को किसी तरह से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चार लोगों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे जिला प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, क्षेत्रीय विधायक और भाजपाई भी मौके पर पहुंचे और लोगों से हाल चाल जाना।
खबर लिखे जाने तक हालांकि घटना के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान पूरा परिवार घर में सो रहा था। इस दौरान छत का मलबा सोते हुए लोगों पर आकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से मलबे से बाहर निकाल कर जिंदा बचे कुछ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Published on:
19 Jul 2023 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
