12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना के मेजर ने अग्निवीर में भर्ती के नाम पर वसूले लाखों,खुला भेद तो मची सनसनी

एक शख्स ने सेना का मेजर बनकर अग्निवीर भर्ती और सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी की है। सेना के फर्जी मेजर को मेरठ पुलिस और आर्मी इन्टेलीजेंसी ने पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ में चौकाने वाला भेद खुला तो सनसनी मच गई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 13, 2022

मेजर बनकर अग्निवीर में भर्ती के नाम पर वसूले लाखों,खुला भेद तो मची सनसनी

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने का आरोपी फर्जी मेजर।

अग्निवीर और सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला सेना का फर्जी मेजर पुलिस और आर्मी इन्टेलीजेंसी के हत्थे चढ़ा है। पकड़ा गया युवक लोगों से खुद को आर्मी में मेजर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर वसूली करता था। सेना का फर्जी मेजर अब करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है।

इसके खिलाफ थाना लालकुर्ती और जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज हैं। थाना लालकुर्ती और आर्मी इन्टेलीजेंसी द्वारा धोखाधडी के मामले में वांछित फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। मेरठ कैंट के डोगरा मन्दिर से पुलिस ने अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। अभिषेक शर्मा अपने को आर्मी का मेजर बताकर फर्जी आई कार्ड दिखाकर लोगों से आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर धोखाधडी करता था। वह अब तक लगभग 12,000,00/- रुपये लोगों से ऐठ चुका है। इस संबंध में थाना लालकुर्ती में पीड़ितों ने अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आज अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी गली नं0 03 मौ0 चूना भट्टी थाना मोदीनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।


यह भी पढ़ें : खतौली विधानसभा उपचुनाव: 'मुजफ्फरनगर ने मेरे बाबा और पिता को ताकत दी,आपका मेरे ऊपर पूरा हक'

आरोपी से धोखाधड़ी का माल भी बरामद हुआ है। एसएसपी मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सीओ कैन्ट के पर्येवेक्षण में थाना लालकुर्ती पुलिस व मिलिट्री इन्टेलीजेंसी मेरठ द्वारा अभियुक्त अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक आर्मी की वर्दी। जिसमे Indian Army व ऊपर नेम प्लेट अभिषेक शर्मा लगी है। एक पेन्ट, एक ईनर, एक हरी बैल्ट बरामद हुई है। इसी के साथ आरोपी से फर्जी मिलिट्री पहचान पत्र बरामद हुआ है। एक फर्जी एआरओ एप्लीकेशन की छायाप्रति, एक फर्जी लीव सर्टीफिकेट,एक फर्जी मेङिकल की छाया प्रति,एक ब्लैंक चेक,दो अभियुक्त के फोटो प्रिन्ट आउट वर्दी में बरामद हुए हैं। आरोपी के ऊपर तीन मुकदमे दर्ज हैं।