16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hastinapur MLA Dinesh Khatik:मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा से समर्थकों में रोष,​ भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी

Hastinapur MLA Dinesh Khatik हस्तिनापुर से विधायक और योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा से उनके समर्थकों में रोष है। हस्तिनापुर में मंत्री दिनेश खटीक के समर्थकों ने खुलेआम भाजपा के बहिष्कार का ऐलान करने की चेतावनी दी है। वहीं इस्तीफे देने के बावत जानकारी करने के लिए मंत्री दिनेश खटीक को फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद आ रहा है। वहीं राज्यमंत्री दिनेश खटीक के समर्थकों का कहना है कि अगर दिनेश खटीक इस्तीफा देते हैं वो उनके साथ हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 20, 2022

Hastinapur MLA Dinesh Khatik:योगी के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा से समर्थकों में रोष,​ हस्तिनापुर में बैठक

Hastinapur MLA Dinesh Khatik:योगी के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा से समर्थकों में रोष,​ हस्तिनापुर में बैठक

Hastinapur MLA Dinesh Khatik 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव जीतकर राजनैतिक मिथ्या को तोड़ने वाले भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक अपनी ही सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं। बता दें कि इससे पहले भी राज्यमंत्री दिनेश खटीक मेरठ में एक पुलिस अधिकारी की कार्यशैली के चलते भी नाराज हुए थे और उन्होंने अपनी एस्कार्ट और पुलिस सुरक्षा को वापस कर दिया था। उस दौरान तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मामले में हस्ताक्षेप करना पड़ना था। जिसके बाद मंत्री दिनेश खटीक मान गए थे। लेकिन इस बार जलशक्ति विभाग में हुए तबादलों में राज्यमंत्री दिनेश खटीक की नहीं चली।

राज्यमंत्री का आरोप है कि जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनके कहने पर विभाग में एक भी तबादला नहीं होने दिया। जिससे जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक काफी आक्रोश में हैं। सूत्रों की माने तो राज्यमंत्री दिनेश खटीक का आरोप है कि जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री होने के बाद भी विभाग में उन्हें कोई काम नहीं दिया गया। करीबियों की माने तो बीते दिनों राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने विभाग के इंजीनियरों के तबादले के लिए कहा था। लेकिन किसी इंजीनियर का तबादला राज्यमंत्री दिनेश खटीक के सिफारिश पर नहीं हुआ। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा के बाद से हस्तिनापुर में उनके समर्थकों में रोष है। समर्थकों ने कहा कि अगर राज्यमंत्री की बात नहीं मानी गई तो वो सब हस्तिनापुर में भाजपा का बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़े : Muslim youth made bulldozer kanwar: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी से प्रभावित मुस्लिम कारीगरों ने बनाई बुलडोजर कांवड़

लगातार दूसरी बार हस्तिनापुर में दर्ज की थी जीत
मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर हस्तिनापुर भाजपा की झोली में डाला था। हस्तिनापुर का इतिहास रहा है कि कोई भी विधायक आज तक वहां से दूसरी बार लगातार विधायकी नहीं जीता। लेकिन दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर के इस राजनैतिक मिथ्या को तोड़ दिया और दूसरी बार हस्तिनापुर से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। जिसके बाद भाजपा ने उनको तोहफे के रूप में राज्यमंत्री के पद से नवाजा था। लेकिन राज्यमंत्री बनने के बाद दिनेश खटीक योगी सरकार और सरकारी मशीनरी पर कार्य को लेकर अंगुली उठाते रहे हैं।