
CCSU News : श्रीराम तकनीक पर आधारित होंगे भविष्य के मेमोरी डिवाइस,जर्मन वैज्ञानिक ने बताई खासियत
CCSU News चौधरी चरण सिंह विवि के भौतिक विज्ञान विभाग में फ़्यूचीरिस्तक मेमोरी टेक्नोलॉजी विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान जर्मनी के युलिश अनुसंधान केंद्र से आए प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर विकास राणा द्वारा दिया गया। अपने व्याख्यान में डॉक्टर विकास राणा ने भविष्य की मेमोरी स्टोरेज डिवाइस तकनीक पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि भविष्य में आने वाली मेमोरी डिवाइस श्री राम आधारित तकनीक वर्तमान में उपलब्ध तकनीक की तुलना में कम ऊर्जा खपत के साथ-साथ शीघ्रता से अधिकतम डाटा स्टोर करने में सक्षम होगी।
उन्होंने इस तकनीक की उपलब्धता में आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छात्रों को इस विषय पर शोध के लिए आगे आना चाहिए। जिससे कि भारत भी वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा सके। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य वक्ता डॉ0 विकास राणा नए विभाग के समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में पौधारोपण किया। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए उनका संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए इस तरह के व्याख्यान के आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कविता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ योगेंद्र कुमार गौतम ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभाग के प्रोफेसर अनिल मलिक, प्रोफेसर अनुज कुमार, प्रोफेसर संजीव शर्मा, डॉक्टर अनिल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन फिजिक्स एसोसिएशन भौतिक विभाग द्वारा किया गया था।
Published on:
12 Mar 2022 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
