13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली, पंप कर्मियों का जांच टीम पर जानलेवा हमला, जान बचाकर भागा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

मेरठ में पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़े जाने पर पंप कर्मियों ने खाद्य विभाग की जांच टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ने गई जांच टीम को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा गया। कई कर्मचारियों को गंभीर चोटे आई हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 09, 2023

मेरठ में पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली, पंप कर्मियों का जांच टीम पर जानलेवा हमला, जान बचाकर भागा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

मेरठ में पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली, पंप कर्मियों का जांच टीम पर जानलेवा हमला, जान बचाकर भागा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

मेरठ जिले में पेट्रोल पंप पर घटतौली खुलेआम चल रही है। आज मेरठ में सूरज कुंड चौराहे स्थित संजय जैन के पेट्रोल पंप पर घटतौली की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय ख़़ाद्य अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पर जांच के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की टीम पर पंप के कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप में घटतौली पकड़े जाने के बाद पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने खाद्य विभाग की टीम को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा। कर्मचारियों ने पंप से भागकर अपनी जान बचाई। मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र सूरजकुंड रोड पर इंडियन ऑयल का है पेट्रोल पंप है। ये पेट्रोल पंप संजय जैन का बताया जाता है। बता दें इस पेट्रोल पंप पर पहले भी घटतौली को लेकर मारपीट की कई बार वारदातें होती रही है।

वहीं तेल माफिया संजय जैन अपने रसूखों के कारण बचता रहा है। खाद्य विभाग को जानकारी मिली कि संजय जैन के सूरज कुंड स्थित पेट्रोल पंप पर फर्जी ब्राउज़र खड़ा है। इस ब्राउज़र से फर्जी तेल को पेट्रोल पंप स्वामी ग्राहकों के वाहनों पर डलवा रहा है। इस पर जिला आपूर्ति विभाग की टीम संजय जैन के पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंची।

जहां आपूर्ति विभाग की जांच टीम पर तेल माफिया संजय जैन के पंप कर्मियों ने लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और टीम पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। जिसमें जांच टीम के कई कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं हैं।


यह भी पढ़ें : Meerut Rape News: बीए की छात्रा को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म, आहत पीड़िता ने सल्फास खाकर दी जान

बता दें कि मेरठ में पेट्रोल पंप माफिया के हौसले बुलंदी पर हैं। मेरठ में पेट्रोल पंप स्वामियों की गुंडागर्दी के घटतौली कर रहे हैं। आपूर्ति विभाग को आए दिन मेरठ के पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायतें मिलती रहती है। इससे पहले मेरठ में ही नायरा के पेट्रोल पंपों पर एसटीएफ और जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई थी।