scriptGirl kidnapped from Meerut, missing Girl student from TP Nagar recovered from Chandigarh | Meerut News: मेरठ से बालिका का अपहरण, टीपी नगर से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद | Patrika News

Meerut News: मेरठ से बालिका का अपहरण, टीपी नगर से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद

locationमेरठPublished: Sep 20, 2023 09:17:37 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut News: मेरठ से थाना पल्लवपुरम क्षेत्र से 11 साल की बालिका का अपहरण हो गया है। तलाशी के बाद भी बालिका का पता नहीं चला है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Meerut Crime news
Meerut News: मेरठ से बालिका का अपहरण, टीपी नगर से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद
Meerut News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी 11 साल की एक बालिका का अपहरण हो गया है। आरोप है कि बालिका को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई थी। उसके बाद से महिला वापस नहीं लौटी ना ही बालिका का कहीं पता है। अपहत बालिका के परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस रिर्पोट दर्ज कर बालिका की तलाश कर रही है। अपहत बालिका की मां के मुताबिक वह एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। पति और चार बच्चों के साथ पल्लवपुरम क्षेत्र में रहती है। उनकी 11 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली अफसाना डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए साथ ले गई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.