मेरठ

Meerut News: मेरठ से बालिका का अपहरण, टीपी नगर से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद

Meerut News: मेरठ से थाना पल्लवपुरम क्षेत्र से 11 साल की बालिका का अपहरण हो गया है। तलाशी के बाद भी बालिका का पता नहीं चला है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

2 min read
Sep 20, 2023
Meerut News: मेरठ से बालिका का अपहरण, टीपी नगर से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद

Meerut News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी 11 साल की एक बालिका का अपहरण हो गया है। आरोप है कि बालिका को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई थी। उसके बाद से महिला वापस नहीं लौटी ना ही बालिका का कहीं पता है। अपहत बालिका के परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस रिर्पोट दर्ज कर बालिका की तलाश कर रही है। अपहत बालिका की मां के मुताबिक वह एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। पति और चार बच्चों के साथ पल्लवपुरम क्षेत्र में रहती है। उनकी 11 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली अफसाना डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए साथ ले गई।

काफी देर तक जब अफसाना वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला अफसाना काफी तलाश किया गया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बताया गया कि महिला के दो पुत्र हाईवे पर एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश करते हुए जब ढाबे पर पहुंचे तो दोनों फरार मिले।

बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बालिका के अपहरण के बाद से परिजनों की बेचैनी बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। जल्द महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

टीपी नगर से लापता हुई छात्रा चंढीगढ़ से बरामद
रोहटा रोड से लापता छात्रा चंडीगढ़ से बरामद हुई है। टीपी नगर थाने की पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए रात चंडीगढ़ पहुंच गई। इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
20 Sept 2023 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर