8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर नोएडा ले गई महिला, फिर साथियों से कराया दुष्कर्म

देह व्यापार करने का बनाया दबाव। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में लगाई गुहार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Sep 2021, 2:59 PM IST

Rape

मेरठ। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला ने मेरठ की युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला मेरठ से युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर नोएडा ले गई। वहां पर महिला के साथियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित महिला व उसके साथियों ने युवती पर देह व्यापार का दबाव बनाया। युवती ने मेरठ में एसएसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: 70 लाख रुपये के गबन मामले में इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह सहित सभी आरोपी पुलिसकर्मी बरी

टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती के मुताबिक छह माह पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र में ही रहने वाली शादीशुदा महिला से हुई थी। उसने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद महिला युवती को लेकर नोएडा सेक्टर-63 में ले गई। जहां पर युवती के ऊपर देह व्यापार का दबाव बनाया गया। लेकिन युवती ने इस धिनौने काम को करने से मना कर दिया और वेा मेरठ आ गई। तभी से महिला युवती से रंजिश रखने लगी।

यह भी पढ़ें: सांपों की दहशत से गांव में सपेरों को किया गया तैनात, दिन में महिलाएं तो रात में पुरूष करते हैं रखवाली

आरोप है कि 25 अगस्त को युवती सामान लेने बाजार गई थी। उसी दौरान आरोपित महिला व उसके परिजन युवती को मिल गए। सभी लोग गलती स्वीकार करने लगे। इसके बाद फिर से उन्होंने युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसे दोबारा नोएडा लेकर चले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अब आरोपित पक्ष वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार कराने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत सुन रही सीओ रुपाली राय का कहना है कि दुष्कर्म की वारदात नोएडा में हुई है, वहां की पुलिस से मामले में बात की गई है। मेरठ के टीपीनगर थाना प्रभारी रघुराज सिंह को जांच सौंपी गई है। जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।