18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: मनचले के खौफ से छात्रा ने कालेज जाना छोड़ा, विरोध करने पर आरोपी ने पिता-भाई को पीटा

Highlights मेरठ के कोतवाली क्षेत्र का मामला आया सामने आरोपी ने साथियों के साथ घर पर हमला बोला पीडि़ता की चेतावनी के बाद हरकत में आयी पुलिस  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र मनचले की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। छात्रा के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मनचले ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा। थाने पहुंच पीडि़तों की पुलिस ने भी नहीं सुनी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: सीए बताकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रा के पिता और भाई को थाने में ही बैठा लिया। अपने परिजनों के साथ पुलिस की यह कार्रवाई होते देख छात्रा ने थाने में ही पुलिस को धमकी दे डाली अगर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ऐसी ही कार्रवाई करेगी तो वह जान दे देगी। छात्रा की इस धमकी से पुलिस बैकफुट पर आई और देर रात आरोपित युवक को भी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हिंसक गतिविधियों से परहेज और भाईचारे को बढ़ाने का किया आह्वान

कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला निवासी छात्र डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। उसने बताया कि पड़ोसी युवक आए दिन उसे परेशान करता है। इससे तंग आकर उसने कालेज जाना भी छोड़ दिया है, लेकिन इसके बाद भी आरोपी मनचला उसे परेशान करता रहा। रविवार देर शाम उसके पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडे के साथ छात्रा के घर पर हमला बोल दिया। आरोपी ने छात्रा के भाई और पिता को जमकर पीटा।

VIDEO: सवारियों से भरी कार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रोला, मच गई चीख पुकार, कई घायल

दोनों लहूलुहान हो गए। दोनों किसी तरह से अपनी जान बचाकर कोतवाली थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया। बाद में पुलिस ने आरोपित को भी थाने बुला लिया। आरोप है कि पहले तो आरोपित ने पुलिस के सामने ही समझौता नहीं करने पर उनको धमकी दी। हालांकि बाद में लिखित में माफी मांग ली। वहीं, कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है। इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।