
Girlfriend Murdered After Kidnapping : प्रेमिका की हत्या कर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने, पुलिस छान रही जंगल की खाक
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Girlfriend Murdered After Kidnapping : हस्तिनापुर के सैफपुर गांव में एक युवती की उसके प्रेमी ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने सबूत मिटाने के उदे्श्य से लाश के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया। आरोपी प्रेमी लाश जलने तक मौके पर ही मौजूद रहा। जब लाश पूरी तरह से जल गई उसके बाद वह वहां से निकल गया। पुलिस के अनुसार इस सनसनीखेज वारदात को युवती के प्रेमी ने ही अंजाम दिया।
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने हत्या और लाश जलाने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने पर ही आरोपी युवक ने यह खुलासा किया कि उसने लाश को जलाने के बाद जंगल में ठिकाने लगा दिया है। एसओजी और पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर रातभर लाश केा तलाश करती रही। मौके से मिले सबूत को एकत्र कर फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव की रहने वाली युवती कंचन का गत सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। युवती कंचन के गायब होने की सूचना परिजनों ने हस्तिनापुर थाना को दी थी। पुलिस के सामने ही परिजनों ने गांव के युवक रोहित पर शक जताया गया।
पुलिस ने रोहित को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने कंचन की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित और उसके परिवार के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसी के साथ आरोपी की निशानदेही पर टीम को लाश के अवशेष बरामदगी के लिए लगाया गया है। देर रात तक पुलिस और बाकी टीमों की कांबिंग जारी थी। दूसरी ओर रोहित के परिवार की महिलाएं और कुछ अन्य परिवार के घर मकानों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि ऐसा एक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती की हत्या के बाद उसके शव को जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।
Published on:
08 Dec 2021 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
