19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut : गोकश ने धारदार हथियार से किया पुलिस टीम पर हमला, बाल बाल बचे सब इंस्पेक्टर

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गोकश ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें सब इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए।  

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 26, 2023

Meerut : गोकश ने धारदार हथियार से किया पुलिस टीम पर हमला, सिपाही के प्रयास से बचे सब इंस्पेक्टर

पुलिस द्वारा पकडे़ गए गोकश।

गोकशों को पकड़ने गई थाना लिसाड़ी गेट पुलिस टीम पर गोकश ने हमला कर दिया। गोकश ने सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला किया।

इस दौरान एक सिपाही ने फुर्ती दिखाई और गोकश को पकड़कर हथियार सहित गिरा लिया। पुलिस ने मौके से चार गोकश को 80 किलो मांस के साथ पकड़ा है। इस दौरान मांस काटने के औजार भी बरामद हुए।

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाली वाली गली नंबर तीन पर छापा मारा। इस दौरान चार गोकश मौके पर पकडे़ गए।

गिरफ्तारी के दौरान एक गोकश ने सबइंस्पेक्टर तेजवीर सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान सिपाही राजीव कुमार ने गोकश को धक्का दिया।


यह भी पढ़ें : Meerut News: जेल में महिला पर हिस्ट्रीशीटरों ने किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

गोकश और सिपाही की आपस में गुत्थम गुत्था हुई। सिपाही राजीव कुमार ने बड़ी मुश्किल से गोकश के हाथ धारदार हथियार छीनकर उसको पकड़ लिया।

पुलिस ने चार गोकश मौके से गिरफ्तार किए। गिरफ्तार गोकशों से 80 किलो मांस तथा पशु काटने के औजार बरामाद हुए हैं। गिरफ्तार किए गोकश के नाम आस मौहम्मद, एहसान, फरमान, सारिक बताए गए हैं।