19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold silver Price: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Price, Gold Silver Rate update: आज रक्षाबंधन पर अगर अपनी बहन को ज्वेलरी गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो पहले जान ले आज सोना चांदी का क्या भाव है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 31, 2023

Gold silver Price: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का भाव

Gold silver Price: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का भाव

Gold silver Price, Gold silver Rate update: आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। बहुत से भाई अपनी बहनों को गिफ्ट में ज्वेलरी देने की सोच रहे हैं। बहन को ज्वेलरी गिफ्ट करने से पहले एक बार आज 31 अगस्त को जान ले सोना चांदी का भाव क्या है। आज सोना-चांदी के दाम में (Gold Price Update) उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज रक्षाबंधन के मौके पर सोने(Gold Price Update) के दाम में तेजी आई है। आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,700 प्रति दस ग्राम है। जबकि, कल बुधवार को सोने का दाम 54,450 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 59,670 प्रति दस ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का भाव 59400 रुपए प्रति दस ग्राम था।

चांदी की कीमत भी आज तेजी से बढ़ी है। आज चांदी का भाव भी बढ़ा हुआ है। एक किलो चांदी का का भाव 77,100 है। बुधवार को चांदी की कीमत 76,900 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि सोने (Gold Prices Update) की दरें सांकेतिक हैं। इन दरों में GST, TCS और अन्य स्थानीय शुल्क शामिल नहीं हैं। सही दरों के लिए अपने शहर के स्थानीय जौहरी से संपर्क कर पता कर सकते हैं। बता दें पिछले दो साल से सोना चांदी की कीमतों में तेजी जारी है।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan: ट्रेन और बस हुई फुल, रक्षा बंधन पर घर जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़

मेरठ एशिया की सबसे बड़ी सराफा मंडी है। मेरठ से देश ही नहीं विदेशों में भी ज्वेलरी बनकर जाती है। सोना चांदी की कीमतों में वृद्धि का असर मेरठ सराफा कारोबार पर भी पड़ा है। सराफा व्यापारियों का कहना थहै कि पहले जहां सोने की ज्वेलरी लोग भारी बनवाते थे। वहीं अब हल्की ज्वेलरी से काम चल रहा है। कीमतों में वृद्धि के चलते अब काम में 20 प्रतिशत की कमी आई है।