8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP में सोना 240 रुपए महंगा, जानिए चांदी का दाम

आज फिर यूपी में सोना चांदी की कीमतें बढ़ गईं हैं। 24 कैरेट सोने के दाम में आज शनिवार 10 दिसंबर को 240 रुपए प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई वहीं चांदी का दाम 1070 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 10, 2022

UP में सोना 240 रुपए महंगा, जानिए चांदी का दाम

यूपी के सराफा बाजार में आज फिर बढ़े सोना-चांदी का दाम

सोना-चांदी के दामों में तेजी का दोर जारी है। तीन दिन में सोना 550 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन दिन में चांदी 2,550 रुपए प्रति किलोग्राम तेज हो गई है।


आज 10 दिसंबर मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 54,280 रुपए प्रति दस ग्राम है। कल शुक्रवार 9 दिसंबर को सोने का भाव 240 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा था। उससे पहले भी 40 रुपए की वृद्धि सोने के दाम में हुई थी। मेरठ में आज शनिवार को चांदी की कीमत 67,930 रुपए प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें : यूपी में आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए शहरों में क्या है भाव

शुक्रवार 9 दिसंबर को चांदी के दाम में 1,070 रुपये की तेजी आई थी जिसके बाद इसकी कीमत 67,930 रुपए पर पहुंच गई थी। 8 दिसंबर गुरुवार को चांदी के दाम 770 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए थे। मेरठ सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी का दाम 66,860 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था।


आज लखनऊ में सोने का दाम

लखनऊ सराफा बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आज 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 4,990 है। जबकि शुक्रवार को यही कीमत 4,965 रुपए प्रति एक ग्राम थी। शनिवार को 22 कैरेट 8 ग्राम सोने का भाव 39,920 है।


यह भी पढ़ें : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का UP के मौसम पर असर, जानिए आज मौसम का हाल


जबकि शुक्रवार 9 दिसंबर को इसकी कीमत 39,720 थी। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 49,900 रुपए है। जबकि शुक्रवार को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 49,650 रुपए रहा था। आज 24 कैरेट सोने का भाव लखनऊ में 54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि आज शनिवार को एक किलोग्राम चांदी का दाम 67,600 रुपए है।